Sunday, 10 December 2017

दो बातें

बात एक ही है 
पर दो बातें हैं 
एक बात के इस पार 
एक बात के उस पार 

प्रेम एक ही है 
और... प्रेम के इस पार भी प्रेम 
उसपार भी प्रेम 
प्रेम में कोई नुकीला शिरा कभी नहीं होता 

साथ एक ही है 
पर दो जीवन हैं 
मैं जो हूँ साथ के इसपार 
तुम जो हो साथ के उसपार 

No comments:

Post a Comment